घी की रोटी खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 08:50

जब हम घी रोटी खाते हैं तो शरीर को कार्बोहाइड्रेट और फैट दोनों सही मात्रा में मिल जाता है. कार्बोहाइड्रेट शरीर को एनर्जी देता है और घी खाने से शरीर मजबूत बनता है. जिन लोगों को पेट संबधी परेशानियां होती हैं उनके लिए घी रामबाण इलाज है. घी रोटी खाने से लीवर में पाचन से सबंधित एजाइम्स एक्टिव हो जाते हैं.

रोटी में देसी घी लगा कर खाने से शरीर को मिलते हैं ये 9 फायदे -

1. शरीर को मिले मजबूती

रोटी पर देसी घी लगाकर खाने से शरीर को मजबूती मिलती है। डॉ. चतुर्वेदी का कहना है कि जब हम रोटी पर देसी घी लगाते हैं तो रोटी से कार्बोहाइड्रेट और घी से वसा संतुलित मात्रा में मिलती है। शरीर को जितना घी चाहिए उतना रोटी के साथ मिल जाता है। कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और घी शरीर को मजबूत बनाता है।

2. त्वचा के लिए फायदेमंद

देसी घी में ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं त्वचा में चमक लाते हैं। रोजाना 1 चम्मच घी खाने से त्वचा जवां रहती है। चेहरे पर जल्दी झाइयां नहीं आतीं। रोटी शरीर को ताकत देती है, स्वस्थ शरीर के लिए रोटी का सेवन जरूरी है। इस तरह दोनों का कांबीनेशन त्वचा के लिए अधिक लाभदायक होता है।

3. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

घी में विटामिन के, डी, ए आदि पाए जाते हैं, इनके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। इसलिए रोटी पर देसी घी लगाकर खाने से आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते। कोरोना के बाद लोगों को इम्युनिटी की अहमियत समझ आ गई है। ऐसे में जरूरी है कि ऐसे खाद्य पदार्थ खाए जाएं जिनसे इम्युनिटी स्ट्रांग हो।

4. हड्डियों को मजबूती

हमारे बुजुर्ग शुरू से कहते आए कि घी खाने से शरीर मजबूत रहता है और हड्डियों को मजबूती मिलती है। यह बात सच है। रोटी पर देसी घी लगाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। हड्डियों की अकड़न खत्म होती है। हड्डियों को जरूरी वसा की जरूरत होती है जिसके न मिलने से उनमें अकड़न होने लगती है। इसलिए कहा जाता है कि रोटी के साथ 1 चम्मच घी रोजाना खाना चाहिए।

5. पेट के लिए फायदेमंद

खाना ठीक से नहीं पचने पर पेट संबंधी परेशानियां होने लगती हैं। जिसमें कब्ज से लेकर गैस की समस्या तक होने लगती है। जब हम घी के साथ रोटी खाते हैं तब घी लिवर के पाचन संबंधी एंजाइम्स को सक्रिय करता है। जिससे एंजाइम्स को मजबूती मिलती है और वे सक्रिय तरीके से काम करते हैं। इस तरह खाना पचने में आसान होता है और पेट संबंधी परेशानियां नहीं होतीं।

6. जननांगों को दे मजबूती

रोटी पर देसी घी लगाने से स्त्री और पुरुष दोनों के जननांगों को मजबूती मिलती है। उनका कहना है कि दूध से निकला घी जननांगों के लिए लाभदायक है। इससे हार्मोन भी संतुलित रहते हैं। इसलिए रोजाना 1 चम्मच देसी घी का सेवन रोटी के साथ किया जा सकता है।

7. दिल के लिए फायदेमंद

देसी घी में monounsaturated Omega-3s ये हेल्दी फैटी एसिड्स होते हैं जो हृदय को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। घी बैड कोलेस्ट्रोल को भी घटाता है और गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ाता है, इसलिए ये दिल के लिए फायदेमंद है।

8. मोटापे को करे नियंत्रित

रोटी पर देसी घी लगाकर खाने से मोटापा नहीं बढ़ता है। अगर आप पॉलीअन्सेच्युरेटिड फैट खाते हैं तो वह मोटापा बढ़ाते हैं, लेकिन देसी खाने से मोटापा नहीं बढ़ता है। देसी घी मेटाबॉलिज्म को सही रखता है, इस वजह से वजन नियंत्रित रहता है। रोटी पर घी लगाने से रोटी का ग्लीसेमिक इंडैक्स कम हो जाता है, जिस वजह से आपको भूख कम लगती है और वजन नियंत्रित रहता है।

9. खांसी की परेशानी करे दूर

सूखी खांसी होने पर घी का सेवन करने से खांसी में आराम मिलता है। दरअसल जब हम घी के साथ रोटी खाते हैं तब खांसी के दौरान सांस लेने में होने वाली कठिनाई कम होती है। घी रेस्पाइरेटरी प्रॉब्लम्स में फायदेमंद है। रोटी पर देसी घी लगाकर खाने से हृदय, त्वचा, पेट आदि स्वस्थ रहते हैं। रोजाना 1 चम्मच घी खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info